1-4-7 Rule जो हर Topper Follow करता है — क्या तुम जानते हो?
नए साल, नया सेशन नई जोश इस बार पढ़ाई कैसे करें
पूरी जानकारी.......
हर साल की तरह इस बार भी नया सेशन शुरू हो गया है। स्कूल वही पूरा लेकिन एक चीज़ जो पुराना रह जाता है, वो है हमारी पुरानी आदतें। "इस बार से पढ़ूंगा," "अब से रात को सोने से पहले revision करूंगा," "इस बार टॉप करना है" — लेकिन हम ये बात हर साल खुद से वादा करते हैं कि कल से पडूंगा लेकिन क्या होता हैं हमारे वादा का वही एक आदत कल से जरूर पडूंगा, और फिर साल के अंत में परीक्षा से कुछ दिन पहले प्रैक्टिस करना और हमारे मार्कशीट में वही कम मार्क्स आते हैं।
तो इस बार ज़रा अलग करते हैं। मैं आज तुम्हें कुछ ऐसी बातें बताऊंगा जो किसी किताब में नहीं लिखी हैं, बल्कि जो मैंने खुद प्रयास किया हूँ और खुद के एक्सपीरियंस से बता रहा हूँ जो मैंने महसूस किया हूँ।
पहले खुद से ये सवाल पूछो कि मैं क्यों नहीं कर सकता?
यह सबसे ज़रूरी कदम है जिसे हम अक्सर छोड़ देते हैं खुद से पूछना कि "मैं पढ़ क्यों रहा हूं? तुम पढ़ाई किस लिए कर रहे हो अपने माता- पिता को खुश देखने के लिए या अपना करियर बनाने के लिए आखिर तुम किस लिए पढ़ाई कर रहे हो? Comment me Batao
जब तक यह जवाब साफ नहीं होगा, तब तक कोई भी तरकीब काम नहीं आएगी। एक कागज़ उठाओ और लिखो — "इस साल मुझे क्या हासिल करना है और क्यों।" यह छोटी सी एक्सरसाइज़ तुम्हें पूरे साल एक direction देती रहेगी।
टाइम-टेबल बनाओ, अपने टाइम के हिसाब से टाईम-टेबल खाली बनाओ मत उसको फॉलो करो
बहुत से बच्चे ऐसा टाइम-टेबल बनाते हैं जैसे वे कोई रोबोट हों — सुबह 5 बजे उठना, रात 11 बजे तक पढ़ना, बीच में सिर्फ खाना। ऐसा टाइम-टेबल पहले हफ्ते ही टूट जाता है।
इसकी जगह एक realistic routine बनाओ। अगर तुम morning person नहीं हो, तो सुबह 5 बजे उठने का नाटक मत करो। जब तुम्हारा दिमाग सबसे fresh हो — सुबह हो, दोपहर हो या शाम — उस वक्त सबसे मुश्किल subject पढ़ो। बाकी समय notes, revision या हल्के topics के लिए रखो।
एक ज़रूरी बात — हर रोज़ कम से कम 30-40 खुद के लिए रखो । खेलो, टहलो, गाना सुनो या मस्ती करो पर Social-Media से दूर रहो और जो मन करे। यह "waste of time" नहीं है, यह तुम्हारे दिमाग को recharge करता है।हर subject को एक इंसान की तरह समझो
यह सुनने में अजीब लग सकता है, लेकिन जब तुम किसी topic को सिर्फ रटते हो, तो वो परीक्षा के बाद भूल जाते हो। लेकिन जब तुम उसे समझते हो — उसके पीछे का reason, उसकी कहानी — तो वो याद रहता है।
History पढ़ रहे हो? सोचो उस समय के लोगों की ज़िंदगी कैसी रही होगी। Science का कोई formula है? सोचो उसने सबसे पहले इसे क्यों और कैसे सोचा होगा। Math का कोई concept नहीं समझ आ रहा? YouTube पर हिंदी में बढ़िया videos हैं — देखो, समझो, फिर खुद solve करो। जब तक न बने Solve करते रहो जब subject से एक personal connection बन जाती है, तो वो boring नहीं लगता।
Notes बनाना एक कला कि तरह हैं — इसे सिखों
Class में जो पढ़ाया गया वो लिखना जरुरी नहीं हैं,लेकिन समझना जरुरी हैं आपको जिस टॉपिक को पढ़ाया गया हैं,उसे अपने शब्दो में लिखें अपने क्या समझा।
अपने notes को colorful बनाओ — अलग-अलग points के लिए अलग colors, diagrams, arrows। जब revision का वक्त आएगा, तो यही notes तुम्हारी सबसे बड़ी ताकत बनेंगे,और नोट्स हमेशा point-wise करो ताकि revision करने में आसान हो।
हर हफ्ते एक बार पुराने notes ज़रूर पलटो। यह 20-25 मिनट का काम है, लेकिन यही habit exam से पहले की रातों की घबराहट को खत्म करती है। और एक Rule जो हर Topper विधार्थी फॉलो करता हैं वो हैं। 1-4-7 रूल
क्या हैं 1-4-7 Rule ?
सप्ताह में सात दिन होते हैं अगर अपने किसी टॉपिक को (Day1 )आज पढ़े हैं या नोट्स बनाये हैं उसको पढ़ो और फिर अगले दिन (Day4) को फिर से उस टॉपिक को पढ़ो और फिर अगले दिन (Day7) फिर से लास्ट बार पढ़ो फिर देखिए उस टॉपिक में आप Masterpiece बन चुके होंगे। यही था 147Rule
आखिर आप गलती से दूर क्यों भाग रहे हैं?
गलतियों से दोस्ती करो
जब कोई सवाल हमसे गलती होता हैं तो हम उससे दूर भाग जाते हैं,या फिर पेज पलट देते हैं या उसको दुबारा बनाने का कोशिश नहीं करते "हमारी यही सबसे बड़ी कमजोरी हैं "
जो सवाल गलत हो, उसे उसे दोबारा solve करो। समझो कि गलती कहां हुई — calculation में, concept में, या सिर्फ carelessness में? यह "mistake diary" exam से पहले सबसे ज़्यादा काम आती है क्योंकि यही वो जगहें हैं जहां तुम्हारे marks जाते हैं।
फोन — तुम्हारा दुश्मन नहीं हैं दुश्मन तुम्हारा दिमाग़ हैं जब भी कोई मैसेज आता हैं तो तुरंत चेक कर लेते हो तो आगे से हमेशा पढ़ाई के वक़्त नों फोन और notifications off करो। (नोट :- पढ़ाई से सम्बंधित के लिए उपयोग कर सकते हैं )
एक तरकीब जो काम आती है — "25 मिनट पढ़ाई, 5 मिनट फोन।(इस 5मिनट में आप माइंड रिलैक्स सॉन्ग सुन सकते हो पर सोशल मीडिया में रील स्क्रॉल मत करना वरना पता नहीं चलेगा कि कब 5मिनट से 1घंटा हो जायेगा )
" इसे Pomodoro technique कहते हैं। इससे न तो पढ़ाई बोझ लगती है और न ही फोन पर guilt आता है।
Social media पर किसी को देखकर मत घबराओ — "वो इतना पढ़ रहा है और मैं नहीं।" हर किसी की अपनी pace होती है। अपनी journey खुद तय करो। परिवार और दोस्त — इन्हें दूर मत करो
कुछ बच्चे पढ़ाई के नाम पर सबसे कट जाते हैं। यह सही नहीं है। घर में माता-पिता से बात करो, उन्हें बताओ कि तुम क्या पढ़ रहे हो, क्या मुश्किल लग रहा है। एक अच्छा study group बनाओ — 2-3 ऐसे दोस्त जो सच में पढ़ना चाहते हों। एक-दूसरे को पढ़ाओ, questions पूछो। जब तुम किसी को कुछ समझाते हो, तब तुम खुद भी उसे ज़्यादा अच्छे से समझते हो।
परीक्षा से पहले की तैयारी — आखिरी वक्त पर मत छोड़ो |
Exam से कम से कम एक महीने पहले revision शुरू कर दो। पुराने question papers solve करो कम से कम 5yrs क्वेश्चन पलर सोल्वे जरूर करें इससे क्वेश्चन का लेबल पता चलता हैं,ताकि से पहले पता चल गए क्वेश्चन किस लेवल का आता हैं।
— यह सबसे underrated चीज़ है जो ज़्यादातर बच्चे नहीं करते। इससे पता चलता है कि किस chapter से ज़्यादा सवाल आते हैं, time management कैसे करनी है, और exam का pressure कैसा feel होता है।
Exam वाली रात अच्छी नींद लो। रात भर जागकर पढ़ना उल्टा असर करता है — दिमाग थका हुआ होता है और जो याद था वो भी भूल जाता है।
आखिर में एक बात
मेहनत कोई नहीं देखता, लेकिन उसका नतीजा सब देखते हैं। नया सेशन एक नई शुरुआत है — एक मौका है कि इस बार की कहानी अलग हो। गलत आदतें रातों-रात नहीं जातीं, लेकिन अगर आज से एक-एक कदम सही दिशा में उठाते रहे, तो साल के अंत में तुम खुद चौंक जाओगे कि तुमने क्या हासिल किया।
पढ़ाई एक race नहीं है — यह तुम्हारी अपनी journey है। इसे enjoy करो, इससे सीखो, और हां — अच्छे नंबर तो आएंगे ही।
शुभकामनाएं! 🌟
अगर आपको मेरा ब्लॉग पसंद आया हैं तो follow करके एक प्यारा शा कमेंट लिख देना

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें